अपराध से मुक्ति के लिए पुलिस का जांच अभियान सख्ती से निरंतर जारी

पूर्णिया, 23 जुलाई (हि.स.)।

पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी स्थापित करना था। अभियान के दौरान सड़क पर चल रहे वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों के कई फायदे होते हैं। इससे अपराधियों की आवाजाही पर रोक लगती है और अपराध की योजना बना रहे तत्वों को पहले ही चिन्हित किया जा सकता है। चोरी या लूट जैसी घटनाओं में प्रयुक्त वाहनों की पहचान और जब्ती संभव हो पाती है। साथ ही, बिना कागजात के चल रहे वाहनों पर कानूनी कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जाता है। पुलिस की सक्रियता से आम जनता में विश्वास बढ़ता है और असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहता है।

यह अभियान पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी शेरावत के आदेश पर संचालित किया गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

   

सम्बंधित खबर