एनडीए गठबंधन की बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया
- Admin Admin
- Apr 15, 2025

सहरसा, 15 अप्रैल (हि.स.)।
शहर के डीबी रोड स्थित पूजा बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रमुख कार्यकर्ताओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता व मंच संचालन जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया ने किया।उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का भव्य फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंत्री नीरज कुमार बबलू, रत्नेश सादा, विधायक डॉक्टर आलोक रंजन,विधायक गुंजेश्वर साह नगर निगम महापौर बैंन प्रिया पूर्व विधायक अरुण यादव, भाजपा नेत्री लाजवंती झा,लोजपा प्रदेश महासचिव संजय सिंह, सरिता पासवान,डॉ कुलानंद झा,भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिला की ऐतिहासिक धरती पर 24 अप्रैल को मधुबनी आ रहे हैं।
इस विशाल सभा को सफल बनाने के लिए विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री का आगमन मधुबनी में हो रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस सभा में भाग ले। इससे आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे देश की गौरव को बढ़ा रहे हैं। वहीं विकास कार्यों की घोषणा कर स समय पूरा किया जा रहा है। सहरसा जिला को भी बहुत तोहफा मिला है। वही बाढ़ की स्थाई समाधान हेतु प्रधानमंत्री द्वारा घोषणा की जाएगी। डा कुलानंद झा ने कहा कि जिस तरह स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने मिथिला की धरती पर ऐतिहासिक भीड़ देखकर मैथिली को संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल करने एवं फोर लेन की स्वीकृति प्रदान की।ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी भी मिथिला मैथिली के सर्वांगीण विकास के साथ मिथिला को बाढ से मुक्ति प्रदान किये जाने सहित अन्य घोषणा करेंगें।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 24 तारीख को मधुबनी सभा में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को एनडीए कार्यकर्ताओं को संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में विपक्षी दलों द्वारा मुद्दा विहीन राजनीति की जा रही है वहीं देश में अशांति फैलाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं ऐसे में हमारे एनडीए कार्यकर्ता सजग होकर गलत अफवाह का डटकर मुकाबला करें उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास किया जा रहा है।वहीं बिहार एनडीए की नीतियों के कारण आगे बढ़ रहा है।उन्होंने एनडीए कार्य कर्ताओं को एकजुट होकर इस चुनाव में डटकर मुकाबला करने की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार