गांव के गलियों में जल जमाव से महामारी की आशंका

नालंदा, 5 अगस्त (हि.स.)। जिले के परवलपुर प्रखंड के शिवनगर पंचायत के डुमरी गांव का वार्ड नंबर 10 में महीनों से नाली का पानी जमा है। वर्षा के पानी निकासी की भी सुविधा नहीं है। वर्षा के मौसम में पानी किसानों के घर में घुस जाता है। इससे यहां रहने वाले लोगों के साथ पशुओं को भी कष्ट हो रहा है।

परवलपुर प्रखंड का डुमरी गांव में जल जमाव की समस्या पिछले 5 वर्षों से चला आ रहा है। इसके समाधान के लिए पंचायत के मुखिया अशोक शाव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पुटू सिंह, वार्ड सदस्य चंदन कुमार सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से भी लोगों ने कई बार गुहार लगाई लेकिन अब तक यहां के लोगों को इस जल जमाव से छुटकारा नहीं मिला और ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे / चन्द्र प्रकाश सिंह

   

सम्बंधित खबर