जम्मू कई जगह पर षान से फहराया गया तिरंगा

जम्मू, 15 अगस्त (हि.स.)। जम्मू में स्वतंत्रता दिवस पर शहर भर में शान से तिरंगा फहराया गया। जम्मू के पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डिगीयाना, शास्त्री नगर, रायपुरा सतवारी, डिगीयाना, जीवन नगर, गंग्याल, कुंजवानी, सैनिक कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश, बेलीचराना, गाडीगढ़, मीरां साहिब क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को स्लामी देते हुए राश्ट्रीय गान गाया।

दूसरी तरफ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला व महासचिव सतीश शर्मा ने गंग्याल के मुख्य चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए तिरंगे को स्लामी दी। जबकि शास्त्री नगर में वरिश्ठ लोगों ने वीके सेठी की अगुवाई में शान से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। जबकि मददगार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संस्थापक इमरान शेख की अध्यक्षता में जोगी गेट चौक पर राश्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वहीं, कुंजवानी चौक पर अखिल भारतीय मन्हास महासभा के अध्यक्ष हरनाम सिंह मन्हास द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जबकि शहर के इंदिरा चौक स्थित घो वाला अडडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय प्रधान कमल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए स्लामी दी और राष्ट्रगान गाया।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर