(अपडेट) आंधी में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल की स्लैब ढहने से छह मजदूराें की माैत, कई दबे हाेने की आशंका
- DSS Admin
- May 29, 2026
बचाव कार्य़ के लिए एसडीआरएफ टीम जुटी जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी माैके पर
हमीरपुर, 29 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे नए पुल की स्लैब व शटरिंग शुक्रवार तड़के आंधी और तूफान के बीच भरभराकर ढह गई। जिसके मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गई। अभी कुल लाेगाें के मलबे दबे हाेने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए है। राहत एवं बचाव कार्य़ के लिए एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के ललपुरा क्षेत्र के परसनी और कंडौर के बीच बेतवा नदी पर एक नया पुल का निर्माण पिछले तीन सालों से चल रहा है। आज तड़के करीब तीन बजे सभी मजदूर निर्माणाधीन पुल के नीचे सो रहे थे। तभी तेज आंधी और तूफान के दाैरान पुल की स्लैब शटरिगं भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना पाते ही पुलिस और सेतु निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को लगाया गया है। अभी तक मलबे से चिल्ला बांदा निवासी लोकेन्द्र (24) पुत्र राधेश्याम निषाद, कुलदीप (21) पुत्र प्रेमचन्द्र निषाद, भूरागढ़ बांदा निवासी सावंत (30), स्वासा ललपुरा हमीरपुर निवासी सभाजीत (30), पुष्पेन्द्र सिंह (35) व अछपुरा ललपुरा निवासी राजेश पाल (41) के शव निकाले गए है। मजदूराें ने राजेश, कल्लू व अवधेश समेत अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। बचाव दल ने पुल के पिलर में फंसे तीन मजदूरों को बचा लिया गया है।
ललपुरा थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। बरामद शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
बता दे कि हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में राठ-हमीरपुर स्टेट हाइवे से परसनी, कंडौर होते हुए कुरारा फोरलेन हाइवे को जोडने के लिए ललपुरा थाना क्षेत्र के परसनी और कंडौर गांव के बीच बेतवा नदी पर एक नया पुल बन रहा है। इसके लिए 7912,24 लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। इस पुल के लिए स्थानीय वासी राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने बड़ी पहल की थी। इसके बनने से कुरारा से मिर्जापुर झांसी हाइवे होते हुए परसनी की तरफ जाने में ये दूरी बहुत ही कम हो जाएगी।
26 गांवों के डेढ़ लाख ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहतराज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने बताया कि बेतवा नदी पर एक नया पुल बनने से परसनी गांव के साथ ही मौराकांदर, बहरौली डांडा, कलौलीजार, उजनेड़ी, अछपुरा वहदीना, स्वासा बुजुर्ग, स्वासा खुर्द, कुम्हऊपुर, कुआं डेरा, कंडौर, बैजेमऊ इस्लामपुर, हरेहटा, पतारा, जखेला, नैठी, रिठारी, छानी खुर्द, छानी बुजुर्ग, देवीगंज समेत 26 गांव तेजी से विकसित होंगे। सांसद ने बताया कि ये ग्रामीण इलाके विकास में अभी बहुत पिछड़े है। शासन ने पुल बनाने के लिए हरी झंडी भी दे दी है
---------------

