हिसार : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लगातार बना रहा विश्वस्तरीय पहचान : नरसी राम बिश्नोई

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दौड़ के विजेता बच्चों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।

हिसार, 15 अगस्त (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। हम सबको मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करना है।

प्रो. नरसी राम बिश्नोई विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता समारोह में ध्वजारोहण के बाद संबोधन दे रहे थे। उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों व बलिदानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि गुरु जम्भेश्वर जी के नाम पर स्थापित हमारा विश्वविद्यालय लगातार विश्वस्तरीय पहचान बना रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डा. वंदना बिश्नोई व कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर युवा रैडक्रॉस इकाई की ओर से फर्स्ट एड पोस्ट लगाई गई। एनएसएस, एनसीसी व सुरक्षा दस्ता द्वारा पेरेड प्रस्तुत की गई। युवा कल्याण निदेशालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। खेल निदेशालय के सौजन्य से विश्वविद्यालय परिसर में रह रहे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

लड़कियों की दौड़ में 5 से 7 वर्ष के आयु वर्ग में एकांक्षा ने पहला, मायरा ने दूसरा तथा हार्दिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 7 से 9 आयु वर्ग में अनवी, अंशु व येशना पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। वर्ष 9 से 11 आयु वर्ग में वाणी ने प्रथम व अनुपमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्ष 11 से 13 आयु वर्ग में कुसुम पहले तथा अनामिका दूसरे स्थान पर रही। लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में 5 वर्ष तक के आयु वर्ग में रियांश ने पहला, देव ने दूसरा व सिवांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 5 से 7 के आयु वर्ग में ईशन पूनिया ने पहला, दिव्यांश ने दूसरा तथा रक्षित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वर्ष 7 से 9 आयु वर्ग में अक्षित पहले, राघव दूसरे व तथा सभय सिंह व नितिश तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 9 से 11 आयु वर्ग में संचित ने प्रथम, आरव ने द्वितीय तथा नवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ष 11 से 13 आयु वर्ग में दिविक ने पहला, अलक ने दूसरा व शासवत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में लोकेश ने पहला, संगम ने दूसरा तथा विदित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर / सुमन भारद्वाज / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर