महिलाओं ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ की फोटो पर स्याही लगाकर एसआइआर फॉर्म किया जमा

कूचबिहार, 20 नवंबर (हि. स.)। गांव की महिलाओं ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक की तस्वीर पर कालिख लगाकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) फॉर्म सौंपा है। दिनहाटा के ब्लॉक-2, बुरिरहाट ग्राम पंचायत के पश्चिम भुलखीहाट इलाके में ऐसे अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर भारी हंगामा हो रहा है।

दरअसल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने हाल ही में कहा था, दिनहाटा 'मिनी पाकिस्तान' है। कुछ पिताओं के 30-40 बच्चे है। इस विवादित टिप्पणी पर दिनहाटा के ब्लॉक-2, बुरिरहाट ग्राम पंचायत के पश्चिम भुलखीहाट इलाके की महिलाएं गुस्से में थी। गुरुवार को संबंधित बीएलओ इलाके में एसआइआर फॉर्म लेने आए थे। उस समय महिलाओं ने एक हाथ में स्याही लगी निशीथ की तस्वीर और दूसरे हाथ से एसआइआर फॉर्म जमा किया।

आंदोलनकारी महिलाओं का आरोप लगाया है कि निशीथ प्रमाणिक बार-बार हमारे गांव की महिलाओं की अपमान कर रहे है। हम इस अपमान को किसी भी तरह से स्वीकार नहीं करेंगे। इस बयान से न सिर्फ गांव की महिलाओं की इज्जत कम हुई है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी ठेस पहुंची है।

इस विषय पर दिनहाटा 2 ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट अब्दुल सत्तार ने कहा कि इलाके के आम लोगों ने यह विरोध प्रदर्शन निशीथ प्रमाणिक के हाल में दिए गए बयान के बाद किया है। यह पूरी तरह से महिलाओं के गुस्से का इजहार है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर