रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा, चार गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी डिटेन

चित्तौड़गढ़, 03 जुलाई (हि.स.)। शहर के कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गोपालनगर-मानपुरा स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 03 बाल अपचारियों को डिटेन किया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गत एक जुलाई को प्रार्थी राजकुमार कुमावत निवासी मानपुरा ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि प्रार्थी की मानपुरा-गोपालनगर रिको एरिया में स्थित फैक्ट्री से 30 जून की रात अज्ञात व्यक्ति 05 एचपी की 04 मोटर चोरी हो गई। पड़ोस में ही स्थित 02 अन्य फैक्टियों से भी 03 मोटर व अन्य सामान चोरी कर के ले गये। इस रिपोर्ट पर कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर प्रकरण दर्ज किया। शहर चित्तौडगढ़ के पास ही स्थित गोपालनगर-मानपुरा स्थित रीको इंडस्ट्रीज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी के खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनिकी रूप से साक्ष्य संकलित करते हुये चार संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें इन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इस पर इन्हें गिरफ्तार कर अन्य वारदात तथा चोरी हुवे माल की बरामदगी के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त चोरी के सम्बन्ध में 03 बाल अपचारियों को भी डिटेन किया गया।

पुलिस ने नागौर जिले के गोटन हाल गोपालनगर निवासी परमेश्वर उर्फ निर्मल पुत्र सुखदेव वैष्णव, गोपालनगर निवासी लोकेश पुत्र राधेश्याम मेघवाल, कन्हैयालाल उर्फ काना पुत्र नारायण लाल भील तथा संतोष पुत्र प्रभुलाल गाडिया लौहार को गिरफ्तार किया है। इस वारदात का खुलासा कोतवाली सीआई तुलसीराम, एएसआई नवलराम, कांस्टेबल मनीष कुमार रणजीतपुरी के अलावा विशेष टीम के एएसआई राजकुमार (साईबर सेल), रामावतार, सुनील कुमार, प्रहलाद, दुर्गेश, हेमराज, जोगेन्द्र, पदम व हरि की टीम ने किया।

---------------

   

सम्बंधित खबर