सावन के आखरी सोमवार को रही कावड़ियों की धूम

जयपुर, 19 अगस्त (हि.स.)। आदिदेव महोदव के अतिप्रिय सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को छोटीकाशी के विभिन्न शिवालायों में हर दृहर महादेव ,ओम नम शिवाय ,बोल बम ताड़क बम के जयकारों से गूंजायमान हो उठी। वहीं दिनभर छाए बादलों और दोपहर के सुहावने हुए मौसम में सुबह से देर शाम तक भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वन सोमवार करने वाली महिलाओं ने शाम को बाग-बगीचों में जाकर व्रत खोला। शिवालयों में शाम को आकर्षक झांकियां सजाई गई। सभी छोटे-बड़े शिवालयों में वेद मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पंचामृत, दूध, दही, घी, शहद, शक्कर अर्पित कर शिव स्तुति की। गलताजी से कांवड़ लेकर आए कांवडिय़ों ने बोल बम ताडक़ बम के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। कुंवारी कन्याओं ने मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा।

चौड़ा रास्ता स्थित ताडक़ेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का तडक़े शुरू हुआ रूद्राभिषेक, पूजन, श्रृंगार, आरती का क्रम रात तक चलता रहा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का जल, गंगाजल, ईक्षु रस, विजया आदि द्रव्यों से अभिषेक कर आक, धतूरा, पुष्प, भस्म आदि से श्रृंगार किया गया। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भजन, कीर्तन और मंत्र जाप चलता रहा। मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। शाम को विशेष झांकी सजाई गई। क्विंस रोड वैशाली नगर स्थित झारखंड महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से कतारें लग गई। श्रद्धालुओं ने ऊँ नम शिवाय मंत्र के साथ जल और दूध से भगवान आशुतोष का अभिषेक कर बिल्व पत्र अर्पित किए। शाम को शिवजी की आकर्षक झांकी सजाई गई।

आमेर रोड स्थित काला महादेव मंदिर

सावन के अंतिम सोमवार को गोविंद देवजी मंदिर के काला महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने सावन के आखरी सोमवार को भोलेनाथ की आराधना की। इसी के साथ भोले के भक्तों ने दूध, दही, बूरा, शहद, घी, गंगाजल, नारियल पानी, शरबत, बिल्व रस से अभिषेक कर रोली, मोली, चावल, बिल्व पत्र और धतूरे से पूजा की। ब्रह्म मुहूर्ते में काला महोदव मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। जिसके चलते मंदिर प्रशासन ने भक्तों को कतार में लगाकर भोले नाथ की पूजा संपन्न करवाई।

चमत्कारेश्वर महादेव और जंगलेश्वर महादेव के भी लगी कावड़ियों की भीड़

झोटवाड़ा रोड के चमत्कारेश्वर, बनीपार्क के जंगलेश्वर, रामगंज के ओंडा महादेव, आमेर के भूतेश्वर, कूकस के सदाशिव ज्योर्तिलिंगेश्वर सहित अनेक शिव मंदिरों में भी श्रावण के आखरी सोमवार को भोले के भक्तों ने गलता तीर्थं के पवित्र जल से बाबा का जल अभिषेक कर विधि दृविधान से पूजा अर्चना की। सिटी पैलेस स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जल अभिषेक कर विधि दृविधान से पूजा अर्चना की और बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।

गलताजी में उमड़ें श्रद्धालु

दिल्ली रोड स्थित उत्तर भारत की प्रमुख श्री वैष्णव पीठ गलताजी में भी सोमवार के अंतिम सोमवार को हजारों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त उमड़े। गलता परिसर के विभिन्न प्राचीन शिवालयों में भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। यहां दिन भर यज्ञ, अनुष्ठान, सहस्त्रघट अभिषेक सहित अन्य धार्मिक आयोजन हुए।

काले महादेव मंदिर में सजी भूतनाथ के गणों की जीवंत झांकी

गोविंद देवजी ठिकाने के आमेर रोड कनक घाटी स्थित काले महादेव मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी और मानस गोस्वामी के सान्निध्य में भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकी के दर्शन किए। गलता गेट स्थित गीता गायत्री द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवालय में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में शिव भक्तों ने दूध एवं जल से शिवजी का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यहां भोलेनाथ के गणों की झांकी सजाई गई। त्रिपोलिया बाजार के तंवर जी का नोहरा स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में सावन के पांचवें सोमवार को विशेष झांकी सजाई गई। पं. तरुण भारती और दुर्गेश शर्मा ने भोलेनाथ का फूलों से मनोरम श्रृंगार किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर झांकी के दर्शन किए। बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने सफेद शिवलिंग का अभिषेक कर शिव चालीसा का पाठ किया। ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपठ के प्रज्ञेश्वर शिवालय में ऊं नमरू शिवाय मंत्र के साथ जलाभिषेक किया गया। छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर, झोटवाड़ा रोड स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से अपराह्न चार बजे अभिषेक का क्रम चला। सिे श्रृंगार कर फूलों से श्रृंगार किया गया। कॉलोनियों के छोटे शिवालयों में सुबह से शाम तक भक्तों ने शिवजी का जलाभिषेक किया। कई शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ सहस्त्रघट हुए। रामगंज के ओंडा महादेव, कूकस के द्वादश ज्योतिर्लिंगेश्वर सहित अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने दिनभर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर