देश की सम्प्रभुता से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाया जाएगा : जय वीर सिंह
- Admin Admin
- May 09, 2025

जौनपुर, 09 मई (हि.स.)। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर एक समरोह शुक्रवार को कलेक्ट्रट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह ने नगर के कालीचबाद तिराहे पर बने महाराणा प्रताप के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री जय वीर ने दीप प्रज्वलित कर व महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप के शौर्य और देश के प्रति निष्ठा को याद किया।
मंत्री ने भारत-पाक सम्बंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को जवाब दे रही है। सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों और हमलों को प्रभावी तरीके से नाकाम किया है। जयवीर सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने 1971 और 1965 की लड़ाइयों का उल्लेख करते हुए भारतीय सेना की ताकत की सराहना की। मंत्री ने कहा कि सरकार की रणनीतियों से सुरक्षा बलों को सफलता मिल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश की सम्प्रभुता से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाया जाएगा।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। मंत्री ने महाराणा प्रताप की वीरता को प्रेरणास्रोत बताते हुए देश के प्रति निष्ठा और समर्पण का आह्वान किया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव