तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का हुआ शुभारंभ

पूर्वी चंपारण,20 फ़रवरी (हि.स.)। तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का उद्धघाटन गुरूवार हुआ।

इसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, सांसद संजय जायसवाल,पूर्व सांसद मीना सिंह विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक मनोज कुमार यादव, विधायक शशिभूषण सिंह,जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल,मोतिहारी मेयर प्रीती गुप्ता, नगर अध्यक्ष किरण देवी ने संयुक्त रूप से किया।

महोत्सव के उद्घाटन के पूर्व मीडिया को संबोधित करते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सबका साथ सबका विकास इस बजट में समाहित है। आधारभूत संरचना मजबूत करने पर भी बल दिया गया है ताकि देश की प्रगति और तेजी से हो सके। विकास का फायदा समाज के हर वर्ग को मिले।

उन्होंने कहा कि इस बजट को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सराहना की है। बिहार पर केंद्र सरकार की विशेष निगरानी है। इस बजट के माध्यम से हीं बिहार को मखाना बोर्ड मिला है। जिससे मखाना की खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ मिलेगा। कोशी क्षेत्र के किसानों के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है। हर क्षेत्र में विकास की गति बढ़ी है।

केसरिया बौद्ध स्तूप के विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण बौद्ध स्तूप के विकास के लिए तेजी से कार्य कर रही है। हमलोग इस स्तूप को बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं।

मौके पर बेतिया सांसद संजय जायसवाल, पूर्व सांसद मीना सिंह, विधायक शालिनी मिश्रा, विधान पार्षद प्रो वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक मीना कामत सहित अन्य मौजूद थे।उल्लेखनीय है,कि कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा संचालित तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव मे विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई है।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि कुल 12 विभागों के 14 प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए हैं।जिसमे पोस्ट ऑफिस एवं बैंक का भी प्रदर्शनी स्टॉल शामिल है। सभी विभागों के स्टॉल काफी आकर्षक है।केसरिया महोत्सव के अवसर पर सुन्दरापूर,ढेकहां,बनकट सहित अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। बता दे कि तीन दिवसीय महोत्सव में देश के कई नामचीन कलाकार व गायक शामिल होगे। 20 से 22 फरवरी तक आयोजित महोत्सव के तीनो दिन कई रंगारंग कार्यक्रम में होगे।जिसमे कवि सम्मेलन,मुशायरा,नृत्य व संगीत शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर