तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन व्यक्ति घायल

बजाली (असम), 21 जून (हि.स.)। बजाली जिले के पाटाचारकुची इलाके में तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को नगांव से बरपेटा की ओर जा रही तेज रफ्तार टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकरायी। जिसकी वजह से कर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

   

सम्बंधित खबर