नए पश्चिम विक्षोभ से अगले दो दिन 20 शहरों में आंधी-बारिश संभव
- DSS Admin
- Jun 02, 2026
जयपुर, 02 जून (हि.स.)। प्रदेश में एक और नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 3-4 जून को पुन: बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ (हवा की गति 60-70 किमी प्रतिघंटा) के साथ मध्यम से तेज बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगमी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है।
मंगलवार को भी प्रदेश के कई शहरों का मौसम बदला नजर आया। बादल छाए रहने के साथ हवाएं चली। इससे शहरों के पारे में 2 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 42.2 डिग्री के साथ फलौदी का दिन और 30 डिग्री के साथ संगरिया की रात सबसे गर्म रही। चित्तौडग़ढ़ के धरियावद में बिजली गिरने से व्यक्ति झुलस गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के चार शहरों का दिन का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। फलौदी के अलावा जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर का दिन का पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। सोमवार को जैसलमेर और बाड़मेर में हुए अलग-अलग हादसों में दो बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भी एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व एक अन्य पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना रहा। इसके असर से बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन व आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। एक और नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 3-4 जून को पुन: बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगमी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को राज्य के पूर्वी भाग में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम व 1-2 स्थानों पर भारी वर्षा तथा पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा मालपुरा (टोंक) में 72 मिलीमीटर दर्ज की गई। बादल छाने और हवाएं चलने से गिरा पारा बादल छाए रहने के साथ हवाएं चलने से जयपुर के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जयपुर में दिनभर छितराए बादल छाए रहे और बादलों के बीच से सूरज की आंख मिचौली देखने को मिली। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।
---------------

