सरिस्का से निकल फिर मुंडावर पहुंचा टाइगर, पांच युवक हमले में घायल

Alwar

अलवर, 15 अगस्त (हि.स.)। सरिस्का टाइगर रिजर्व से एक बार फिर टाइगर एसटी 2303 बाहर चला गया। टाइगर खैरथल तिजारा के मुंडावर गांव के दरबारपुर में देखा गया। यहां टाइगर ने पांच युवकों पर हमला कर दिया। जैसे ही इसकी जानकरी मिली मौके पर ग्रामीण एकत्रित हुए। पुलिस प्रसाशन को इसकी सूचना दी गई। सूचना में तुरंत बाद अधिकरी मौके पर पहुंचे। टाइगर की पुष्टि होने के बाद दरबारपुर पंचायत समिति की और से लेटर जारी किया गया। जिसमें आमजन को टाइगर होने की सूचना और एहतियात रखने को कहा गया।

टाइगर ने पहला हमाल सुबह किया। बाइक की रोशनी पड़ते ही टाइगर युवक को छोड़ भाग गया। इसके बाद चार और युवकों पर हमला किया। टाइगर के कारण दरबारपुर अहीर भघोला और बासनी सहित आस-पास के ग्रामीणों में दहशत है। दरबारपुर गांव की स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है।यह टाइगर ने सात महीने पहले भी रेवाड़ी होते हुए हरियाणा पहुंचा था। इस दौरान कोटकासिम क्षेत्र में एक किसान पर हमला किया था। जिसमें दो वनकर्मी भी घायल हुए थे।

बासनी गांव का रहने वाला विकास कुमार सुबह पांच बजे ट्रेन से आया था। उसने अपने भाई को बाइक लेकर रेलवे स्टेशन उसे लेने बुलाया था। भाई का इंतजार करते हुए वह रोड पर पैदल ही निकलने लगा। इस दौरान अहीरभगोला गांव के रोड पर अचानक टाइगर ने उस पर हमला कर दिया। सामने से आ रहे भाई की बाइक की लाइट देखकर टाइगर भाग गया। टाइगर के हमले से विकास की एक भुजा पर घाव है और पीठ पर निशान हैं। युवक पर हमले के बाद टाइगर पास के गांव दरबारपुर की तरफ गया। सतीश पुत्र जगदीश, बीनू पुत्र धर्मपाल और महेंद्र पुत्र रामकिशन आदि को भी हमला कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को मुंडावर से अलवर रेफर किया गया है।

दरबारपुर सरपंच वीर सिंह ने बताया- टाइगर के कारण गांव के लोग डरे हुए हैं। स्कूल के सभी बच्चो की छुट्टी करा घर भेज दिया। ग्रामीणों को अकेले आने जाने की मना की हैं। रात के समय खेतो पर जाने की अपील की गई हैं।

सात महीने पहले भी सरिस्का से हरियाणा पहुंच गया था टाइगर

सात महीने पहले भी यह टाइगर सरिस्का के जंगल से निकलकर हरियाणा के रेवाड़ी पहुंच गया था। उस समय हरियाणा बॉर्डर के आस-पास गांव में वनकर्मियों पर हमला कर दिया था। जिसमें एक वनकर्मी को टाइगर ने दबोच लिया था लेकिन वह बच गया था। उससे पहले कोटकासिम के पास एक किसान पर हमला किया था। कई दिन बाद वापस टाइगर सरिस्का के जंगल में अपने आप आ गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार / ईश्वर

   

सम्बंधित खबर