स्वतंत्रता दिवस को लेकर लखनपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखानपुर, 5 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं। इसी के चलते प्रवेश द्वार लखनपुर में पुलिसकर्मियों ने भी नाका लगाकर प्रदेश में आने वाले वाहनों की जांच की।

आपको बतां दें कि संभाग में कईं स्थानाें पर आतंकी हमले हुए हैं। अभी स्वतंत्रता दिवस भी आने वाला है जिसके बाद सुरक्षा बल पूरी तरह से अलर्ट है। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। वहीं धारा 370 निरस्त होने को भी 5 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में सुरक्षा बल किसी तरह की चूक नहीं रखना चाहते।

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर