जम्मू के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के डंसल में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई
- Admin Admin
- May 21, 2025
जम्मू, 21 मई (हि.स.)। देशभक्ति और भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए सिटीजन्स फॉर नेशनल सिक्योरिटी द्वारा जिला जम्मू के नगरोटा निर्वाचन क्षेत्र के डंसल ब्लॉक में एक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करने और ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जम्मू उत्तर के सहप्रभारी विनय गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित जीवंत तिरंगा रैली ने राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व जम्मू उत्तर के जिला अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा और भाजयुमो की राज्य उपाध्यक्ष देवयानी राणा ने किया जिसमें बड़ी संख्या में उत्साही नागरिक उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता



