तामुलपुर जिला प्रशासन ने निकाला तिरंगा यात्रा

तामुलपुर (असम), 13 अगस्त (हि.स.)। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तामुलपुर जिला प्रशासन ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित की। तामुलपुर जिला के संरक्षक मंत्री और असम के मंत्री उर्खाओ गौरा ब्रह्म ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

मंत्री उर्खाओ गौरा ब्रह्म ने अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। तामुलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान से तामुलपुर मटोंगा चौक तक तिरंगा जुलूस निकाला गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर