स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने लिए तिरंगा यात्रा : डाॅ. आनन्द

मीरजापुर, 11 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा, महापुरुषों की प्रतिमा की साफ–सफाई के लिए जिला कार्यालय बरौंधा कचार के सभागार में रविवार को कार्यशाला आयोजित की। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा डाॅ. आनन्द कुमार चौबे ने कहा कि सम्पूर्ण समाज में राष्ट्र प्रेम की भावना एवं स्वतन्त्रता के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के घर-घर जाकर तिरंगा फहराएंगे।

उन्हाेंने कहा कि घर-घर तिरंगा फहराया जाए और सम्पूर्ण जनपद में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही महापुरुषों की प्रतिमा व स्थल की विधिवत साफ-सफाई कर उनका माल्यार्पण किया जायेगा। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा नागेश्वर तिवारी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमर बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मानस दूबे, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, अनिल सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आदर्श, नीरज तिवारी, सिद्धार्थ सिंह, रमेश तिवारी, मनोज गिरी, सूर्यकांत त्रिपाठी, संतोष सिंह, वीपी दूबे, जय प्रकाश के मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर