हिसार : स्कूल प्रशासन ने सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के पीरियड को किया अनिवार्य

बच्चों को फिजिकल फिटनेस व हेल्दी डाइट के बारे में भी बताया जाएगाकेएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चों को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंगहिसार, 19 अप्रैल (हि.स.)। डीएन कॉलेज रोड स्थित केएल आर्य डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए बाकायदा स्कूल प्रशासन की ओर से सेल्फ डिफेंस का एक पीरियड भी सभी कक्षाओं में शुरू किया गया है। स्कूल प्रिंसिपल डा.चन्द्रप्रकाश कंबोज ने शनिवार काे बताया कि आज के दौर में बच्चों को विशेषकर लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दिया जाना बेहद आवश्यक है ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद का बचाव कर सकें। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग से बच्चों में आत्मरक्षा व आत्मविश्वास की भावना मजबूत होती है। इसके साथ ही इस पीरियड के दौरान बच्चों को न्यूट्रिशियन फूड व सेहतमंद डाइट के बारे में बताया जाएगा। आजकल बच्चे फास्ट फूड व अनहेल्दी खाने पर जोर देते हैं। बच्चों को इसके नुकसान के बारे में जागरुक किया जाएगा व इसके स्थान पर हेल्दी फूड लेने के फायदे व इसके हमारे शरीर पर पडऩे वाले अच्छे प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।प्रिंसिपल डा. चन्द्रप्रकाश कंबोज ने बताया कि बच्चों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट सेल्फ डिफेंस कोच रोहतास कुमार देंगे जो बच्चों को सेल्फ डिफेंस व फिजिकल फिटनेस का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। कोच रोहतास कुमार ने डीएवी स्कूल प्रिंसिपल चन्द्रपकाश कंबोज व स्कूल प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्कूल की बहुत ही अच्छी और अनुकरणीय पहल है। इसे सभी स्कूलों लागू किया जाना चाहिए। बच्चों ने भी पूरी उत्सुकता व जोश के साथ ट्रेनिंग में भाग लिया और कहा कि सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग में बहुत सी ऐसी तकनीकें हैं जिससे न केवल खुद की रक्षा की जा सकती है बल्कि कुछ ही सेकेंड में सामनेm वाले को धराशायी किया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीमा सक्सेना, दीपक बामल, सतबीर सिंह पंघाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर