बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी

पटना, 21 अप्रैल (हि.स.)। बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। औरंगाबाद के उप विकास आयुक्त को हटाकर नए अधिकारी की पोस्टिंग की गई है।

पूर्णिया के लेखा प्रशासन निदेशक नीरज नारायण पांडेय को पथ निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी आनंद प्रकाश को वरीय उप समाहर्ता गया, सारण के जिला भू अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

शिवहर के वरीय उपसमाहर्ता अनिल कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। शाहपुर पटोरी के भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को स्थानिक आयुक्त का कार्यालय नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। गया के वरीय उप समाहर्ता मनीष कुमार को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य विभाग पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किय़ा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की आईएएस अफसर अनन्या सिंह पश्चिम बंगाल कैडर से स्थानांतरित होकर बिहार आई हैं। बिहार में योगदान देकर पदस्थापन की प्रतीक्षा में थी। इन्हें औरंगाबाद जिले का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। ये औरंगाबाद जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के प्रभार में भी रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

   

सम्बंधित खबर