पेलिंग से सिलीगुड़ी जा रही कार पर गिरा पेड़, पर्यटक घायल

सिलीगुड़ी, 08 अप्रैल (हि. स.)। पेलिंग से सिलीगुड़ी लौट रहे एक पर्यटक की कार पर पेड़ गिर गया। पेड़ के अचानक कार पर गिर जाने से कई पर्यटक घायल हो गए है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मौसम खराब नहीं था, लेकिन अचानक एक पेड़ मंगलवार दोपहर को कार में गिर गया। पेड़ कैसे गिरा यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। घटना में कार में सवार पर्यटक घायल हो गए जबकि चालक को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है कि कितने पर्यटक घायल हुए हैं या कार में कितने लोग सवार थे। पेड़ गिरने के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। घटना के कुछ देर बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद यातायत को सामान्य करने का कार्य शुरू किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर