घर पर एक तिरंगा राष्ट्र के सम्मान में जरूर लगाये : राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी

देवरिया, 13 अगस्त (हि.स.)। जनपद के सलेमपुर में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। राज्य मंत्री ने कहा कि तिरंगा हमें जोड़ना सिखाता हैं, एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना सिखाता हैं। इसलिए अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी को अपने घर पर एक तिरंगा राष्ट्र के सम्मान में जरूर लगायें। लोगों काे भी उत्साहित कीजिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर आज बीजेपी ने जनपद के अलग-अलग जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली है।

वहीं जनपद के दूसरी अेार बरहज विधानसभा में बाबा राघवदास आश्रम से बिस्मिल समाधि स्थल तक विधायक दीपक मिश्र शाका, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कार्यक्रम के जिला संयोजक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक दीपक मिश्रा ने कहा कि तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन, बान, शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता हैं।

वहीं भाटपार रानी में विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, गिरीश चंद तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली एवं भाटपार रानी से फुलवरिया होते हुए जगाथा चौराहा से मदन मोहन मालवीय डिग्री कालेज में समाप्त हुई। इस यात्रा में जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, राघवेंद्र विक्रम सिंह, अश्वनी सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, गुड्डन कुशवाहा उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

   

सम्बंधित खबर