मुंबई, 19 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों को तबादले कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंढे को अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त पद पर भेजा गया है। श्रीधर डुबे को मुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को महत्वपूर्ण विभागों के लिए आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। आईएएस अधिकारी कान्हुराज बगाटे को महामुंबई मेट्रो के प्रबंध निदेशक और आरएस चव्हाण को हाफकिन इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक पद भेजा गया है। इसी तरह बाबासाहेब बेलदार को धुले जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है।
---------------

