असामाजिक तत्वों के हमले में दो चड़क भक्त घायल, घायलों से मिले विधायक
- Admin Admin
- Apr 13, 2025

सिलीगुड़ी, 13 अप्रैल (हि. स.)। सिलीगुड़ी के चार नंबर वार्ड में चड़क भक्तों पर हमले की खबर सामने आई है। हमले में घायल दोनों चड़क भक्त सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती है। घायल चड़क भक्तों से रविवार को सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष ने मुलाकात किए। इस दौरान विधायक के साथ भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी के अध्यक्ष अरुण घोष भी थे।
सूत्रों के अनुसार, महानंदा नदी में स्नान के लिए गए दो चड़क भक्त मनीष सरकार और कार्तिक सरकार शनिवार देर रात गए थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर, चड़क भक्तों पर हुए हमले की घटना की खबर मिलते भाजपा विधायक शंकर घोष और जिलाध्यक्ष अरुण घोष जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से बात किये। विधायक ने घायलों की शारीरिक स्थिति के विषय में चिकित्सकों से भी बातचीत किये।
विधायक शंकर घोष ने कहा कि यह सिर्फ दो लोगों पर हमला नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था पर हमला है। राज्य सरकार की राजनीतिक संरक्षण के चलते ऐसे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घोष ने हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार