आतंकी संबंधों के चलते दो सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
- Admin Admin
- Apr 10, 2025
जम्मू, 10 अप्रैल (हि.स.)। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को आतंकी संबंधों के चलते दो सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। ये दोनों सरकारी कर्मचारी वरिष्ठ सहायक इश्तियाक अहमद मलिक और सहायक वायरलेस ऑपरेटर बशरत अहमद मीर हैं। उन्हें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता



