यमुनानगर: जन्मदिन की पार्टी के बहाने दोस्त पर फायरिंग के दो आराेपी गिरफ्तार

यमुनानगर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। पुरानी रंजिश के चलते जन्मदिन की पार्टी के बहाने फोन पर बुलाकर दोस्त पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जिनका दो दिन का रिमांड लिया जाएगा।

गुरुवार को जानकारी देते हुए बुढ़िया गेट पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि यह घटना 13 अक्टूबर रात की है जब गौरव निवासी मधुबनी कॉलोनी जगाधरी को साका और जानिब ने फोन पर दोस्त की जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया और बातें करने लगे। और इसी दौरान जानिब ने गौरव पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली गौरव के बाजू में लगी थी। उसे घायल अवस्था में जगाधरी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस इस केस की लेकर जांच कर रही थी। फायरिंग की यह सारी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस आधार पर इन दोनों युवकों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

गौरव और जानिब के बीच एक साल पहले झगड़ा हुआ था और आपसी दोस्तों में फैसला हो गया था। लेकिन जानिब गौरव से रंजिश रखता था। दोनों आरोपियों से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर