बिजली चोरी के दो मामले पकड कर लगाया साढे चार लाख रूपये का जुर्माना
- DSS Admin
- May 11, 2026
जयपुर, 11 मई (हि.स.)। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने सोमवार को सतर्कता कार्रवाई के दौरान हाथोज उपखण्ड क्षेत्र के निवारू रोड स्थित हनुमान नगर-प्रथम़ तथा गणेश धाम में दो अघरेलू उपभोक्तों को विद्युत चोरी करते पकड़ा। इन पर लगभग साढे लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अधिशाषी अभियंता सतर्कता चेतन स्वरूप भंसाली के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। जांच में पाया गया कि एक उपभोक्ता द्वारा मीटर के इनपुट टर्मिनल में सीधे लोड वायर जोडकर तथा दूसरे उपभोक्ता द्वारा मीटर के मुख्य इनपुट टर्मिनल्स् से सीधे तार जोड़कर विद्युत चोरी की जा रही थी, जिनका संयुक्त रूप से 15.16 किलो वॉट लोड पाया गया। टीम ने विद्युत चोरी की वीसीआर भर कर कुल 4 लाख 42 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।
---------------

