1 किलो चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
- Neha Gupta
- Jun 17, 2026

कठुआ, 17 जून । नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने लखनपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1 किलो चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना लखनपुर को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बसोहली मोड़ लखनपुर के पास विशेष चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान वाहन सवार साहिल वर्मा निवासी वार्ड नंबर 2 कठुआ और उसके साथी मुकेश कुमार निवासी रोलका बनी के कब्जे से करीब 1 किलो चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 64/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---------------

