जाली नोट के साथ दो नोट नोट बनाने वाला गिरफ्तार

नगांव (असम), 25 जुलाई (हि.स.)। जाली नोट के खिलाफ रूपहीहाट पुलिस की छापामारी में जाली नोट बनाने वाली मशीन तथा जाली नोट के साथ दो जाली नोट बनाने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दोनों की पहचान अब्दुल जलील और महमदुल हुसैन के रूप में हुई है। दोनों को रूपहीहाट के पश्चिम शुवालनी से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई में 500 रुपये के 13 जाली नोटों के साथ मशीन तथा भारी मात्रा में कागज के बंडल जब्त किए गए। पुलिस गिरफ्तार अब्दुल जलील और महमदुल हुसैन से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर