नगरपालिका चेक धोखाधड़ी मामले में दो और गिरफ्तार 

दक्षिण दिनाजपुर, 02 फरवरी (हि. स.)। बालुरघाट थाने की पुलिस ने नगरपालिका चेक धोखाधड़ी मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

इस बार दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला और दूसरा पुरुष है। दोनों हुगली जिले में छिपे हुए थे। गिरफ्तार लोगों के नाम रौनक जहानत उर्फ ​​पिंकी और संजीत कुंडू हैं। रविवार दोपहर डीएसपी हेड क्वार्टर विक्रम प्रसाद ने बालुरघाट थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

डीएसपी प्रसाद ने कहा कि चेक धोखाधड़ी मामले में दो और लोगों को हुगली जिले से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पांच गिरफ्तारी हुई है। दोनों आरोपितों को शनिवार को बालुरघाट जिला अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर