दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Two notorious vehicle thieves arrested for stealing 11 Bullet, 17 motorcycles, 2 scooters

अजमेर, 14 मई (हि.स.)। अजमेर के पीसांगन थाना पुलिस ने मेड़ता नागौर के रहने वाले दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी के वाहन बरामद किए हैं।

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने मीडिया को बताया कि आरोपित मेड़ता निवासी आदतन अपराधी सारुदृदीन उर्फ शेरू और उसका गुर्गा लक्ष्मण राम मेघवाल को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपिताें के कब्जे से 11 बुलेट सहित कुल 30 वाहन जब्त किए हैं। इनमें 17 मोटर साइकिलें भी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपिताें ने यह वाहन अजमेर, जयपुर, जोधपुर और जैतारण से चोरी होना प्रारंभिक पूछताछ में कुबूल किया है। पुलिस की टीम आरोपियों से और भी सच उगलवाने का प्रयास कर रही है। आरोपिताें से आगे पूछताछ जारी है। जांच में सामने आया कि आरोपित नशे की लत के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे और औने पाैने दामों में बेच देते थे। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि ये किन लोगों को वाहन बेचा करते थे। क्या उन्होंने पूर्व में ऐसा किया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर