वाराणसी, 29 जून (हि. स.)। वाराणसी में चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग में व्यवसायी अमित कुमार सर्राफ से बुलेट वाहन और मोटरसाइकिल बाइक से आए चार बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट की और भागते समय बुलेट मौके पर ही छोड़ दिया। स्कूटी सवार अमित ने लूट की घटना के बाद पुलिस को सूचना दी।
चेतगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि लूट की घटना में खुलासे के लिए एसीपी ने क्राइम ब्रांच समेत दो विशेष टीमें गठित कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर मिली बुलेट के आधार पर तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा।
वहीं, मौके पर मिली बुलेट के नंबर से लूट में शामिल एक आरोपित तक पुलिस पहुंच गई है और घटना में बड़े गिरोह के होने की आशंका पर पूछताछ की जा रही है।
---------------

