विधायक डॉ. नीलकंठ ने सीवर समस्या के लिए सत्रह करोड़ पचास लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

वाराणसी, 15 मई (हि. स.)। वाराणसी के ईश्वरगंगी क्षेत्र में दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सीवर की समस्या के निराकरण के लिए सत्रह करोड़ पचास लाख से ज्यादा लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दक्षिणी विधानसभा के दो वार्डो ईश्वरगंगी एवं बागेश्वरी में सीवर की समस्या रहती है और बीते समय क्षेत्रीय लोगों ने समाधान के लिए कहा था। इस संबंध में आज से सीवर समस्या के पाइप लाइन बिछाने के विकास का शिलान्यास कर दिया गया है। जल्द ही सीवर समस्या का समाधान हो जाएगा।

इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी, स्थानीय पार्षद विवेक चंद जायसवाल, भाजपा नेता अशोक यादव, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

   

सम्बंधित खबर