एमएफओ टैंकर हादसे पर गेल पाता में मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियां परखी गईं

औरैया, 19 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद नगर कस्बा खानपुर स्थित गेल इंडिया पाता की टैंकर पार्किंग में शुक्रवार को ऑफसाइट इमरजेंसी प्लान के तहत व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला प्रशासन, कारखाना निदेशालय, डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस ग्रुप तथा म्यूचुअल एड पार्टनर्स के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस अभ्यास में एमएफओ (मिनरल फ्यूल ऑयल) टैंकर दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का परीक्षण किया गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, उप निदेशक कारखाना सचिन कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह तथा गेल पाता के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी सहित प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल को सफल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास औद्योगिक क्षेत्रों में संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनहानि को रोकने में बेहद उपयोगी साबित होते हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर