डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर बूथ स्तर पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम : जिलाध्यक्ष
- DSS Admin
- Jul 05, 2026
मीरजापुर, 05 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 06 जुलाई को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, वृक्षारोपण अभियान तथा डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि 06 जुलाई को जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही वृक्षारोपण एवं डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, हेमंत, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, गौरव ऊमर, बैजनाथ प्रजापति, इन्द्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय, डॉ. सी.एल. बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, वीरेन्द्र कुमार कोल, रोहित त्रिपाठी, अनिल सिंह, वीरेन्द्र प्रताप यादव तथा जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
---------------

