बंद मकानाें में चाेरी करने वाले गिराेह के दाे सदस्य गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद
- DSS Admin
- Jun 30, 2026
लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडम्बा थाना पुलिस ने मंगलवार को मकान की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्याें को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जेवर, नकदी समेत करीब 12 लाख रुपये की चोरी की सामान बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर खत्री कल्याणपुर निवासी प्रशांतमणि त्रिपाठी ने घर में हुई लाखों की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच देवेंद्र सिंह कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुकरैल जंगल से ग्राम भण्डार बड्डूपुर निवासी मयंक वर्मा और कंचना विहारी मार्ग कल्याणपुर निवासी अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया ।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि, साहब हम लोगों ने रेकी की तो पाया कि एक मकान काफी दिनों से बंद पड़ा है। मौका पाकर बन्द मकान का ताला तोड़कर अलमारी मे रखे जेवर, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। आज हम लोग चोरी के जेवरों को हम लोग बेचने की फिराक में थे, तभी पकड़ लिया गया। पुलिस ने चोरी का माल कब्जे में लेकर चोरों के मामला दर्ज कर अभियुक्ताें काे जेल भेज दिया है।

