दालमंडी चाैड़ीकरण के लिए छह मस्जिदों काे शिफ्ट करने के निर्देश, निर्माण के लिए जमीन व धन मुहैया कराएगा प्रशासन

वाराणसी, 17 मई (हि.स.)। दालमंडी चौड़ीकरण अभियान को लेकर लोक निर्माण विभाग ने दालमंडी की छह मस्जिदों को कही और शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं, ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई होगी। शिफ्ट करने के लिए इन मस्जिदाें काे जमीन और निर्माण का धन मुहैया कराने की बात कही है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केके सिंह ने रविवार काे कहा कि दालमंडी के चाैड़ीकरण कार्य में 75 मकानों और छह मस्जिदाें काे

हटाया जाना है। उन्हाेंने बताया कि दालमंडी की छह मस्जिदों को कही शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई होगी।

मस्जिद समितियों को नोटिस दी जा चुकी है। अधिशासी अभियंता सिंह ने बताया कि इन छह मस्जिदाें के लिए अगर समितियां चाहेगी तो प्रशासन उन्हें जमीन और नई जगह निर्माण का धन मुहैया कराएगा।

उन्हाेंने बताया कि दालमंडी चाैड़ीकरण के लिए लंगड़े हाफिज मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद, शाह मस्जिद और करीमुल्लाह बेग मस्जिद काे चिन्हित किया गया है। लोक निर्माण विभाग नियम के अनुसार इनकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है। जिसके बाद चौड़ीकरण का कार्य समाप्त होगा। कार्य समाप्त होने पर तीन महीने नवीन कार्य निर्माण में लगेंगे।

बताया गया है कि इन मस्जिदाें काे शिफ्ट करने के लिए मस्जिद समितियों ने कुछ समय मांगा है तो कुछ वही मस्जिद वहीं रहने के लिए अड़े हुए हैं।

---------------

   

सम्बंधित खबर