दानवीर भामाशाह जयंती पर फर्रुखाबाद में तीन व्यापारी सम्मानित

फर्रुखाबाद, 29 जून (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में साेमवार काे राज्य कर विभाग की ओर से भोजपुर के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में दानवीर व्यापारी भामाशाह की जयंती के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने जनपद में सर्वाधिक टर्नओवर 54.99 करोड़ वाले एनके फैब्रिक के नरेश कुमार साध के प्रतिनिधि को सम्मानित किया। दूसरे नंबर पर रस्तोगी इंटरप्राइजेज की शालिनी के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया तथा तीसरे स्थान पर आरएस कंस्ट्रक्शन के 21.16 करोड़ टर्नओवर वाले सुधाकर कटियार सहित अन्य फर्म स्वामियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि दानवीर भामाशाह ने तत्कालीन समय में जो आर्थिक सहयोग किया, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि भामाशाह मेवाड़ के थे, उन्होंने महाराणा प्रताप के समस्या ग्रस्त दिनों में उन्हें कई हजार किलो सोना दान दिया और उन्हें पुनरुत्थान में सहयोग भी किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

   

सम्बंधित खबर