स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों का जीवंत प्रमाण जीपीओ रिंग कोर्ट : राज्यपाल

लखनऊ, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को ऐतिहासिक जीपीओ रिंग कोर्ट का भ्रमण किया। यह स्थल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काकोरी कांड से जुड़े ऐतिहासिक मुकदमे के लिए प्रसिद्ध है। जीपीओ रिंग कोर्ट ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण अध्याय का साक्षात्कार किया है। जीपीओ रिंग कोर्ट हमारे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों का जीवंत प्रमाण है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने काकोरी कांड के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा यह स्थल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गौरवमयी गाथा का प्रतीक है। उन्होंने इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोने और इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जीपीओ रिंग कोर्ट न केवल न्याय का स्थल है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों का जीवंत प्रमाण भी है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित रखें और इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक वरुण / Siyaram Pandey

   

सम्बंधित खबर