संत कबीर दास की शोभायात्रा सोमवार को पहुंचेगी जन्मस्थली, होगा भव्य स्वागत
- DSS Admin
- Jun 28, 2026
वाराणसी, 28 जून (हि.स.)। कबीर मठ के पीठाधीश्वर विचार दास ने बताया कि संत कबीर नगर में कबीर जयंती के अवसर पर संत कबीर अकादमी की ओर से आयोजित निर्गुण त्रिधारा भक्ति उत्सव के अंतर्गत देश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों की भव्य शोभा यात्रा को ध्वज दिखाकर प्रस्थान कराया गया है। यह यात्रा 27 जून से प्रारंभ होकर, गाजीपुर के बेल्सडी कबीर मठ से होते हुए 29 जून को संत कबीर दास जी की पावन जन्मस्थली लहरतारा (वाराणसी) में संपन्न होगी। वाराणसी में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोग भी शामिल होंगे।
कबीर दास एकेडमी के निदेशक अतुल द्विवेदी ने रविवार को बताया कि शोभा यात्रा में देश के कोने-कोने से आए प्रतिष्ठित एवं सम्मानित कलाकार भी चल रहे हैं। सभी के सहयोग से शोभा यात्रा चल रही है और कल सोमवार को अपने गंतव्य वाराणसी (काशी) पहुंचेगी।
---------------

