सरकार 2027 और 2029 के चुनावों में महिला आरक्षण बिल 33 प्रतिशत लागू करें : सांसद वीरेंद्र
- DSS Admin
- May 17, 2026
वाराणसी, 17 मई (हि. स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद वीरेंद्र सिंह ने रविवार को वाराणसी स्थित आवास पर कहा कि मैं चंदौली सहित देश की समस्त माता-बहनों से अनुरोध करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के इशारे पर जिस तरह से झूठा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, उसके झांसे में न आएं।
उन्होंने कहा कि आप सभी अपने अंतर्मन से पूछे कि क्या महिला आरक्षण बिल 2023 में सर्वसम्मति से पास नहीं हो चुका है। अगर वो कह दें कि नहीं हुआ है तो हम अपनी गलती स्वीकार करके अपने आप को दुरुस्त करेंगे। यदि 2023 में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है तो मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि 2027 और 2029 के चुनावों में महिला आरक्षण बिल 33 प्रतिशत लागू करें। समाजवादी पार्टी सहित समस्त विपक्ष इसको सर्वसम्मति से पास करेंगे या स्वीकार कर लेंगे।
---------------

