संभल पुलिस ने हत्या के आरोपित को किया गिरफ्तार

संभल, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में हुई राजेश प्रजापति (35) की हत्या का पुलिस ने मंगलवार काे खुलासा करते हुए आरोपित तोताराम को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने बताया कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड आईटीआई के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सरेराह युवक राजेश प्रजापति के सिर में लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई थी हत्या के पीछे कारण अवैध संबंधों का बताया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार राजेश प्रजापति विगत वर्ष आरोपित तोताराम की पत्नी को भगा कर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

-----------

   

सम्बंधित खबर