पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या , आराेपित काे पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ, 08 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा और आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ट्विकंल जैन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि माल थाना क्षेत्र के आजादनगर में रहने वाले जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी मोनिका (47) की चाकू से कई बार वार करके हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। महिला का शव घर के एक कमरे में पाया गया। इधर, पुलिस ने आरोपित को तत्काल हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस को आशंका हुई कि जितेंद्र ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया हो सकता है। उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मोनिका के बड़े पुत्र अंशुमान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

----------------------

   

सम्बंधित खबर