बहराइच में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल
- DSS Admin
- May 12, 2026
बहराइच, 12 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के गदामार कला में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक गम्भीर घायल हो गया। बाइक सवार दोनों माँ बेटे बताए जा रहे हैं।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गदामार कला के रहने वाले सुरेश मां सुहागा के साथ किसी कार्यवश बहराइच जिला मुख्यालय जा रहे थे। गदामार कला के निकट राजमार्ग पहुँचने पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुरेश की मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना हरदी थाने को दी। एसआई पप्पू रॉय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घायल सुरेश को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। स्टेशन ऑफिसर आलोक सिंह ने बताया कि गदामार कला के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। अज्ञात ट्रक चालक लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस तलाश में जुटी है।
-----------------

