हमीरपुर में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

हमीरपुर, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा में मां की डांट से क्षुब्ध 11वीं के छात्र ने फांंसी लगाकर जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मौदहा कस्बे के फत्तेपुरवा मोहाल निवासी आर्यन उफ नमन (17) पुत्र र1मलाल इस साल हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 80 फीसदी अंक के साथ अपने काॅलेज का नाम रोशन किया था। इसके पिता शिक्षा विभाग में अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। आर्यन वाटर पार्क जाने के लिए घर में तैयारी की थी। उसके कुछ दोस्त भी उसे साथ ले जाने के लिए घर गए थे। आर्यन ने अपनी मां से वाटर पार्क जाने के लिए जिद की तो मां ने उसे मना करते हुए डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में ही फांसी लगा ली। फांसी के फंदे पर लटकता देख परिजनों में हाहाकार मच गया। उसे फांसी के फंदे से अलग कर नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाँक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने मंगलवार को बताया कि आर्यन हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद कक्षा 11वीं में गांधी इंटरकालेज में दाखिखा कराया था। मां की डांट से गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली है।

---------------

   

सम्बंधित खबर