अमेरिकी हमला भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका, चीन और पाकिस्तान को होगा फायदा
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 18, 2026
अमेरिकी हमला भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका, चीन और पाकिस्तान को होगा फायदा
अमेरिकी सेना ने भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट चाबहार पोर्ट पर मिसाइलें दागकर भारी नुकसान पहुंचाया है। भारत ने इस पोर्ट को विकसित करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसे अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया था। भारत चाबहार पोर्ट के जरिए अपने लिए यूरोप तक का सीधा रास्ता बनाना चाहता था। इस प्रोजेक्ट को भारत ने चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट के जवाब की तरह पेश किया था। अमेरिकी फौज ने शुक्रवार रात यहां ताबड़तोड़ हमला किया। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी हमले से बंदरगाह का एक टावर ध्वस्त हो गया है। गुजरात में कांदला बंदरगाह से इसकी दूरी केवल 550 समुद्री मील है, जबकि मुंबई से यह सिर्फ 786 समुद्री मील दूर है। इस प्रकार यह भारत के लिए व्यापारिक और रणनीतिक रूप से काफी अहम था। भारत ने चाबहार पोर्ट को पाकिस्तान को दरकिनार करने के लिए विकसित किया था। भारत इसके जरिए मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान से सीधे संपर्क साधने के बड़े भू-राजनीतिक तक अपनी पहुंच स्थापित करना चाहता था। हालांकि अमेरिका के हमले से भारत को झटका लगा है। इसका फायदा सीधे पाकिस्तान और चीन को होगा।

