लोकपाल कार्यालय में मारपीट पर उतारू 13 हुडदंगी हिरासत में
- DSS Admin
- Jul 07, 2026
हरिद्वार, 07 जुलाई (हि.स.)। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने लोकपाल कार्यालय परिसर में हंगामा कर रहे 13 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीते रोज थाना सिडकुल क्षेत्र स्थित लोकपाल कार्यालय में दो पक्ष आपस में विवाद करते हुए शोर-शराबा और झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सभी 13 आरोपितों को हिरासत में लिया है।
सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए गए आरोपितों में परवेज पुत्र इकराम, राशिद पुत्र रियासत, अकील अहमद पुत्र कासिम, फिरोज पुत्र मुमताज, मोहम्मद अखलद पुत्र सुल्तान, तौकीर पुत्र खलील अहमद, सोहेल पुत्र फैजान, मुजफ्फर पुत्र याकूब, दाऊद पुत्र इरफान अहमद, इंतजार पुत्र याकूब, समी पुत्र फैजान (निवासीगण पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार), उस्मान पुत्र इरफान (निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार) तथा हाक्कम पुत्र याकूब (निवासी घोसीपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार) शामिल हैं।

