जोशीमठ के हेलंग में ट्रक 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत
- DSS Admin
- Jun 12, 2026
देहरादून, 12 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित जोशीमठ थाना क्षेत्र के हेलंग के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे नदी में गिर गया। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल सिंह (उम्र 34 वर्ष), निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ को सूचना मिलने पर टीम उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन आईसर ट्रक लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में जा पहुंचा था। रेस्क्यू के दौरान टीम को पता चला कि वाहन में केवल चालक सवार था, जो दुर्घटना के दौरान वाहन से छिटककर लगभग 150 मीटर नीचे पहाड़ी में फंस गया था।
टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए चालक तक पहुंच बनाई गई, किन्तु चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा मृतक के शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

