संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण और वेतनमान का मुद्दा मंत्री खजान दास के समक्ष उठाया

नैनीताल, 19 जून (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने आज जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य के काबीना मंत्री खजान दास से भेंट कर विभिन्न शैक्षिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण के लिए कटऑफ तिथि वर्ष 2026 तक निर्धारित करने तथा उनका वेतन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमानुसार किए जाने की मांग उठायी।

प्रो. ललित तिवारी ने मंत्री के समक्ष पॉलिटेक्निक चुंगी मार्ग पर गत वर्ष हुए भूस्खलन से प्रभावित हिस्से के उपचारात्मक कार्य कर सड़क को सुरक्षित और सुचारु बनाने की मांग भी रखी। इस संबंध में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के अनुरोध पर मंत्री खजान दास ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रो. तिवारी और अन्य उपस्थित लोगों ने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ तथा पौधों के फ्लायर भेंट कर सम्मानित भी किया।

   

सम्बंधित खबर