सर्वमंगल स्वस्ति न्यास सर्वहितार्थ संस्था ने किया प्रतिभा सम्मान
- DSS Admin
- May 17, 2026
हरिद्वार, 17 मई (हि.स.)।सर्वमंगल स्वस्ति
न्यास सर्वहितार्थ के तत्वावधान में रविवार को आर्य समाज मंदिर सेक्टर 1 बीएचईएल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में खिलाड़ियों की विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 10 के सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षित युवा ही उन्नत समाज व विकासशील देश का आधार होता है। शिक्षा हमे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति व संस्कारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो दिनेश चंद शास्त्री ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर व मंच उपलब्ध करायें जाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि डा० राज अरोड़ा ने कहा की जीवन में शिक्षा समृद्ध समाज का निर्माण करने के साथ हमारे जीवन में भी ऊर्जा का संचार करती है।
अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि यह समारोह देश की होनहार भावी पीढ़ी के साथ शिक्षकों व माता पिता का भी सम्मान है। हम सभी को अपनी संस्कृति व संस्कारों को बच्चों में पल्लवित करने की आवश्यकता है।
न्यास के अध्यक्ष डा महेंद्र मोहन भारतीय ने कहा की न्यास द्वारा 95प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रयास किया है।
कार्यक्रम का संचालन डा योगेश ने कहा किया। इस अवसर पर आर्य समाज भेल सेक्टर वन के प्रधान बलबीर तलवार, विजयपाल सिंह बघेल, गिरधारी लाल चंदवानी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

